शि‍ल्‍पा द बि‍ग सि‍स्‍टर

January 30, 2007 at 9:00 am | In चर्चा में | 5 Comments

शि‍ल्‍पा को ब्रि‍टेन के रि‍यलि‍टी शो में जीतने पर बधाई। शि‍ल्‍पा ने भले ही इस शो में कि‍सी नि‍जी स्‍वार्थ से प्रेरि‍त होकर भाग लि‍या हो लेकि‍न अनायास ही वो एक ऐसे पहलू को उजागर करने का नि‍मि‍त्त बनी जो पूरे वि‍श्व के सामने यक्ष प्रश्न है. इस घटना ने दक्षि‍ण अफ़्रीका में हुए गांधीजी के अपमान के ज़ख्‍म को जैसे हरा हो गया हो. यह घटना इस बात का सबूत है कि‍ नस्‍लवाद आज भी कहीं न कहीं पश्चि‍मि‍यों के ज़हन में है. भले ही वो इसे आज खुलकर बयाँ नहीं करते लेकि‍न यदि‍ उन्‍हें कि‍सी दूसरी नस्‍ल वाले देश के व्‍यक्ति‍ साथ महीनों अकेले छोड़ दि‍या जाए तो उनके सोए हुए भाव कभी न कभी तो जागेंगे ही ना। खैर, एक बात तो माननी पड़ेगी की इस घटना से ब्रि‍टेन और भारत के मानस के कई पहलुओं का पता चलता है, एक तरफ़ जेड गुडी हैं तो दूसरी तरफ शि‍ल्‍पा का समर्थन करने वाले हज़ारों ब्रि‍टि‍श नागरि‍क हैं जो नस्‍लभेद का वि‍रोध करते हैं, भारत की बात करें तो एक ओर स्‍वाभावि‍क रूप से इस घटना की कड़ी निंदा करने वाला बुद्धि‍जीवी वर्ग है तो दूसरी तरफ इसे कि‍सी चर्चा या बहस का मुद्दा न मानने वाले 68 प्रति‍शत आम लोग है. इन लोगों का कहना है कि‍ जि‍स देश में गरीबी, भुखमरी, कुपोषण, बेरोज़गारी, नि‍रक्षरता जैसी ज्वलंत समस्‍याएँ मौजूद हैं वहाँ वि‍देश में चल रहे कि‍सी टीवी शो में हुई कोई घटना महत्‍व नहीं रखती.
कुछ भी हो लेकि‍न शि‍ल्‍पा ने बि‍ग ब्रदर की जंग जीतकर ये साबि‍त कर दि‍या है कि‍ हम भारतीय कि‍तने धैर्यवान और क्षमाशील हैं.

अरूंधती (शि‍वानी)

Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.